लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी सेक्टर डी-वन में अनुपमा पाल के घर ताला तोड़कर घुसे चोर नकदी और जेवर समेत लाखों का माल पार कर ले गए। अनुपमा ने पुलिस को बताया कि वह पति रणधीर सिंह के पास नोएडा गई थी। मंगलवार रात लौटी तो घर का ताला टूटा पड़ा था। अंदर कमरों में सामान भी अस्त व्यस्त था। अलमारियों के लाकर टूटे पड़े थे। चोर नकदी और लाखों के जेवर पार कर ले गए। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि अनुपमा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.