गोरखपुर, मार्च 1 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। कसिहार चौराहा पर शनिवार रात सूने घर का ताला तोड़कर घुसे दो चोरों में से एक को परिवार ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। परिवार शादी समारोह में गया था। देर रात लौटने पर ताला टूटा मिला तो लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। तलाशी में उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फरार साथी की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...