मधेपुरा, मार्च 13 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के सुखासन -चकला वार्ड छह में बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की बड़ी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी संतोष कुमार सिंह ने इस मामले में सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। गृहस्वामी ने कहा कि गुरुवार को तड़के दो से चार बजे के बीच तीन बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। बदमाशों ने घर के एक कमरे के छज्जे पर रखे बक्से को छत पर ले जाकर उसमें रखे सभी कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी के अनुसार बदमाशों ने करीब 20 लाख रुपये ज्वेलरी और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी की है। चोरी की घटना के दौरान बदमाशों ने घर के सभी कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी। इस कारण परिवार के लोग कमरे से बाह नहीं निकल सके। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद...