मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। नगर थाना के ब्रह्मण टोली मोहल्ला में कुणाल कुमार के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई है। उन्होंने नगर थाने में इसकी शिकायत की है। पुलिस को बताया है कि वह घर बंद कर सपरिवार दिल्ली गए थे। लौटे तो चोरी हो चुकी थी। सीसीटीवी खंगालने पर 27 जनवरी की रात चोरी हुई है। मोहल्ले का ही एक युवक बाइक ले जाते सीसीटीवी में दिख रहा है। घर से गहने, 2500 नकद, बाइक और तीन नए मोबाइल चोरी हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.