रांची, अप्रैल 23 -- रांची। डोरंडा मिस्त्री मुहल्ला निवासी विजय बर्मन के घर में चोरी हो गई। आरोप सूर्या लोहरा पर लगा है। इस संबंध में विजय बर्मन ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विजय ने पुलिस को बताया कि उनका घर बुधवार को बंद था। पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर चोरी की सूचना दी। इसके बाद वह घर पहुंचे तो देखा कि कुछ सामान की चोरी हुई है। सीसीटीवी कैमरा में देखने पर पता चला कि सूर्या नामक युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...