ताला तोड़कर आंगनबाड़ी केंद्र से हजारों की चोरी
कौशाम्बी, जून 7 -- थाना क्षेत्र के मोंगरी कड़ा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से शनिवार की रात ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मोंगरी कड़ा निवासी कमला देवी ने बताया कि वह स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री है। रविवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर केंद्र पहुंची तो भीतर का नजारा देख दंग रह गई। ताला तोड़कर चोर टीवी, वजन मशीन, आरओ आदि सामान उठा ले गए थे। घटना की जानकारी होते ही मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। डीएसपी शिवांक सिंह ने जल्द ही घटना का खुलासा कराने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.