बरेली, जून 29 -- प्रेमनगर की प्रियदर्शनीनगर कॉलोनी में ट्रांसपोर्टर के घर से लाखों रुपये के नकदी और जेवर चोरी हो गए। मगर न तो घर के तालू टूटे और न ही कोई दरवाजा टूटा। जिस अलमारी से जेवर चोरी हुए, कुछ कीमती जेवर उसी में रखे भी मिले। इसके चलते घटनाक्रम संदिग्ध हो गया। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके जांच कर रही है। प्रियदर्शनीनगर कॉलोनी में रहने वाले ट्रांसपोर्टर अर्पित अग्रवाल के घर के निचले हिस्से में माता-पिता और ऊपरी हिस्से में वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। 21 जून को वह पत्नी और दोनों बच्चों के साथ मनाली घूमने गए थे। शनिवार रात वह लौटे और ताला खोलकर घर में पहुंचे। अलमारी खोली गई तो पता चला कि उसमें रखे लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो चुकी है। सूचना पर प्रेमनगर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की तो तमाम संदिग्...