कौशाम्बी, फरवरी 24 -- कौशाम्बी ब्लॉक के म्योहर गांव में कराए जा रहे मंडपघाट तालाब का सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीडीओ को निर्देशित किया कि तालाब के सौंदर्यीकरण में किसी भी प्रकार की खामी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने म्योहर स्थित अस्थायी गौशाला के पास वर्मी कंपोस्ट व समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जाने वाले उत्पाद की बिक्री के लिए दुकान निर्माण का भूमि पूजन कराया गया। म्योहर गांव स्थित मंडपघाट तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। तालाब के ढांचे व सौंदर्यीकरण कराए जाने को लेकर सीडीओ ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने बीडीओ सुरेश राय को निर्देशित किया कि तालाब में रैंप, सीढ़ियां, बैठने के लिए सीट व टहलने के लिए इंटरलॉकिंग अथवा सीसी रोड का निर्माण कराया जाना है। इतना ही नहीं, सुरक्षा की दृ...