मधुबनी, मार्च 15 -- अंधराठाढ़ी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की मरुकिया पंचायत के निकठा गांव के एक तालाब से रविवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान निकठा गांव निवासी कृष्णानंद झा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णानंद झा पिछले चार दिनों से लापता थे। परिजनों द्वारा उनकी काफी खोजबीन की गई थी, पता नहीं चलने पर परिजनों ने शनिवार को अंधराठाढ़ी थाना में गुमशुदगी को लेकर लिखित आवेदन दिया था । अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुमशुदगी का आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की थी । जांच के दौरान करीब दो घंटे के भीतर गांव के एक तालाब से कृष्णानंद झा का शव बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.