तालाब से हटवाया गया अतिक्रमण
कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने बुधवार को मंझनपुर तहसील के बरई बंधवा गांव में शिविर लगाया। लोगों की समस्याओं को सुना। कई भूमि विवाद के मामलों का निस्तारण भी कराया गया। इस मौके पर एडीएम ने तालाब की भूमि से कब्जा भी हटवाया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने 'टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान' अभियान के अंतर्गत बरई बंधवा में आयोजित कैंप में लोगों की समस्याएं सुनी। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया एवं ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया। शिविर में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम की तालाब की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद निपटाने के लिए मैदान में उतरेंगी राजस्व व पुलिस ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.