रांची, मई 2 -- रांची। बड़ा तालाब में उपलाता हुआ वृद्धा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान दीपा चौधरी के रूप में हुई। शुक्रवार सुबह लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। फोटो साझा करने के तीन घंटे के भीतर पहचान हो गई। पुलिस के मुताबिक, महिला किसी गंभीर बीमारी से परेशान थी। आशंका है कि आत्महत्या की है। कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने कहा, सीसीटीवी देखने पर पता चला कि महिला अपने घर से अकेले निकली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...