मधुबनी, मार्च 5 -- अंधराठाढ़ी, निज संवाददाता। प्रखण्ड के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के जमैला गांव में गुरुवार को एक छह वर्षीय बच्चे का शव गांव के ही एक तालाब से बरामद किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से बच्चे का शव बाहर निकाला। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, जमैला वार्ड संख्या नौ निवासी गणेश कुमार ठाकुर के बड़े पुत्र केशव कुमार (6 ) बीते तीन दिनों से लापता था। बच्चे की माता ने बताया कि होली से एक दिन पहले वह अचानक घर से लापता हो गया था। परिवार के लोग और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था । बच्चे के लापता होने की सूचना प्रशासन को भी दी गई थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया और बुधवार को भी तालाब में बच्चे की तलाश की गई। गुरुवार की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.