किशनगंज, दिसम्बर 11 -- पोठिया, निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के उदगारा पंचायत अंतर्गत कपरंगा गांव स्थित ईंट-भट्टा के समीप बने तालाब में शुक्रवार सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव को पानी में औंधे मुंह पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व गांव के लोगों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान जतिन हंसदा, पिता सुखलाल हंसदा, निवासी हल्दागांव पंचायत के उदगारा वार्ड संख्या-8 के रूप में की। परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और पिछले बुधवार से घर से लापता था, जिसकी खोजबीन की जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पोठिया थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर अंजय अमन, एसआई अखलेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.