पलामू, अप्रैल 9 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव स्थित तालाब से गुरुवार को 70 वर्षीय बुजुर्ग सोहराई यादव का शव बरामद किया गया है। वह बुधवार की शाम से लापता थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार की सुबह में शौच के लिए गए ग्रामीण तालाब शव देखा और घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों से मिली सूचना के आधार पर लेस्लीगंज थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिवार के लोगों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...