तालाब से मछली की चोरी करने का आरोप
मुंगेर, मई 3 -- धरहरा,एक संवाददाता। लड़ैयाटांड थानाक्षेत्र के खुजरिया गांव में तूफान और बारिश की रात एक महिला के तालाब से मछली चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता राधा देवी पति मोहन मंडल, ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि वह वर्षों से खाजुरिया मौजा में करीब 10 कट्ठा का तालाब लीज पर लेकर मछली पालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। 29 अप्रैल 2026 की रात तेज तूफान और बारिश के कारण वह तालाब की निगरानी के लिए नहीं जा सकीं, जबकि सामान्य दिनों में रात में भी टॉर्च लेकर तालाब का जायजा लेती रहती थीं। राधा देवी के अनुसार उसी रात करीब 9 बजे उनके पति के मोबाइल पर गांव के ही रविश कुमार मंडल (पिता स्व. सहदेव मंडल) का फोन आया। जिसमें उसने उनके ठिकाने के बारे में पूछा। उनके पति ने बताया कि वे घर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.