दुमका, अप्रैल 1 -- दुमका। दुमका शहर के खुंटाबांध तालाब से बरामद शव की पहचान दूसरे दिन बंदरजोड़ी निवासी अनिकेत मरांडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक रविवार रात से लापता था। खोजबीन की जा रही थी, पर वह नहीं मिला था। बाद में सूचना मिली कि खुंटाबांध तालाब से एक शव बरामद किया गया है। परिजन मंगलवार सुबह में नगर थाना पहुंचे और और युवक के फोटो देख शव की पहचान की गई। परिजनों ने बताया कि युवक की शादी हो चुकी थी। उसके एक बच्चे भी हैं, पर पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। उसे शराब पीने की लत लग गई थी। शराब के नशे में वह सुबह से घर से निकल जाया करता था। उसके इस लत से परिजन भी काफी परेशान रहा करते थे। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव को अपने साथ लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.