गिरडीह, मार्च 26 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के मोहदा मोड़ स्थित महथा अहरा से गांडेय पुलिस ने बुधवार दोपहर में एक व्यक्ति के शव को बरामद किया है। शव की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी 60 वर्षीय वरुण मरांडी के रुप में की गई है। बता दें कि वरुण मरांडी मंगलवार शाम से ही अपने घर से गायब था। परिजन उसकी खोजबीन आस-पास के क्षेत्रों में कर रहे थे। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर में कुछ ग्रामीणों को तालाब में कपड़ा तैरता हुआ दिखाई दिया। कुछ ही देर में तालाब के सामने स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में से ही किसी ने गांडेय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर गांडेय पुलिस तालाब के पास पहुंची और शव को बाहर निकाला। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.