जौनपुर, जून 8 -- बदलापुर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 सल्तनत बहादुर इंटर कालेज के पीछे स्थित तालाब का सुंदरीकरण 40 लाख रुपये से होगा। इसके लिए शासन से पहली किस्त 20 लाख रुपये अवमुक्त कर दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि राज्य सेक्टर के नगरीय झील, तालाब, पोखर संरक्षण योजना के अंतर्गत उक्त तालाब का सुन्दरीकरण कराया जायेगा। इसके लिए धन की स्वीकृति के साथ ही प्रथम किस्त अवमुक्त कर दी गयी है। यह भी पढ़ें- पलिया शाहबदी तालाब का हो रहा है कायाकल्प यह भी पढ़ें- खेत तालाब योजना से सिंचाई करें किसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...