बोकारो, नवम्बर 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। तालाब व जलाशय मत्स्य विकास एवं जीर्णोद्धार योजना के अंतर्गत सोमवार को कोनार जलाश्य में मछली संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए संचयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जलाशय में एक लाख ग्रास कार्प तथा पांच लाख मेजर कार्प अंगुलिकाओं का सफलतापूर्वक संचयन किया गया। इस अवसर पर डीवीसी के प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, सरपंच, जर्कुंडा मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्य, जिला मत्स्य पदाधिकारी नीलम तथा मत्स्य विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि इस संचयन से जलाशय में मत्स्य उत्पादन में वृद्धि होगी। स्थानीय मत्स्य जीवियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि मत्स्य विभाग ने भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की बात कही, ताकि क्षेत्र में मत्स्य पालन को नई दिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.