तालाब में समा गई दिनेश की जिंदगी, घंटों बाद मिला शव
औरैया, जून 6 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पसईपुर स्थित तालाब में शनिवार दोपहर एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने युवक को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तालाब की गहराई और दलदल के कारण सफलता नहीं मिल सकी। करीब कई घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद क्षेत्रीय मल्लाहों ने डोंगी की मदद से शव को बाहर निकाला। केशमपुर निवासी 28 वर्षीय दिनेश राजपूत पुत्र बीरेंद्र राजपूत शनिवार दोपहर करीब 2:45 बजे पसईपुर गांव स्थित तालाब पर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने के लिए तालाब में उतरने का प्रयास किया, लेकिन पानी के भीतर दलदल और अधिक गहराई के कारण कोई भी उसके पास तक नहीं पहुंच सका। कुछ ग्रामीण खुद भी डूबने की स्थिति में पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.