लोहरदगा, दिसम्बर 29 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिला के हूरहद गांव के समीप बीती शाम धान कुटवाने पत्नी के साथ निकले एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में तालाब से मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला कुडू थाना क्षेत्र का है, जहां सोमवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सुका उरांव, पिता गोरा उरांव, ग्राम हुरहद, थाना कुडू निवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुका उरांव अपनी पत्नी के साथ धान कुटवाने अपने गांव के समीप गया था। काम समाप्त होने के बाद दोनों अलग-अलग साधनों से घर लौट रहे थे। पत्नी टेंपो से वापस आ रही थी, जबकि सुका उरांव साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। बाद में उसका शव गांव के पास एक तालाब में संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया। घटना को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.