तालाब में युवक का शव मिला
मुजफ्फर नगर, जून 29 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के गंगधाडी गांव में तालाब में डूबे व्यक्ति का शव मिला है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शुक्रवार के दिन शाम को गंगधाडी गांव निवासी 55 वर्षीय राकेश तालाब पर बैठा हुआ था, कुछ देर बाद राकेश का संतुलन बिगड़ गया और वह तालाब में डूब गया। व्यक्ति के तालाब में डूबने की सूचना में हडकंम मच गया। गोताखोरों की मदद से व्यक्ति के तालाब में तलाश कराई लेकिन नहीं मिला। शनिवार को दिनभर एनडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी रही। रविवार की सुबह तालाब में डूबे व्यक्ति का शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.