सहारनपुर, मई 20 -- क्षेत्र के ग्राम मलकपुर गुमटी स्थित एक मत्स्य पालन तालाब में मंगलवार को अचानक भारी संख्या में मछलियों की मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। तालाब में हजारों मछलियां मृत अवस्था में पानी की सतह पर तैरती दिखाई दीं। घटना की सूचना मिलते ही मत्स्य विभाग और पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है। तालाब से मत्सय विभाग की टीम ने नमूने भी लिए हैं। पीड़ित मत्स्य पालक राकिब राणा ने बताया कि उन्होंने लगभग एक वर्ष पूर्व ग्राम मलकपुर गुमटी में सात बीघा भूमि पर मत्स्य पालन का कार्य शुरू किया था। उन्होंने तालाब में बड़ी संख्या में मछलियां पाली हुई थीं और इससे अच्छी आमदनी की उम्मीद थी। मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि तालाब में बड़ी संख्या में मछलियां मर गई है, जब वह मौके पर पहुंचे तो तालाब का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। प...