गिरडीह, मार्च 11 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के भरखर पंचायत के घुटियागढ़ा स्थित एक तालाब में बीते दिन मिले शव मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 6 मार्च को घुटियागढ़ा स्थित एक गहरे तालाब से शनिचर टुडू का शव बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मानवीय सूत्रों और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मडमो निवासी संजय महतो मृतक शनिचर टुडू को शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाया गया था। दोनों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार शराब पीने के दौरान संजय महतो ने शनिचर टुडू को नहाने के बहाने घुटियागढ़ा स्थित गहरे तालाब के पास ले जाकर धक्का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.