जौनपुर, मई 6 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कूढ़ा गांव में मंगलवार की सुबह गांव स्थित एक तालाब में एक वृद्ध महिला का शव उतराया हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतका की पहचान प्रभावती पाल पत्नी इंद्रदेव पाल निवासी जमुहर थाना मछलीशहर कोतवाली के रूप में हुई। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की नजर तालाब में उतराए शव पर पड़ी, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिकरारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव काफी सड़ चुका था। मृतका ने लाल साड़ी और हरा छीटदार ब्लाउज पहन रखा था। यह भी पढ़ें- पति का घर दो माह पहले छोड़ चुकी महिला का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस इंस्टाग्राम पर डाले एक वीडियो से महिला की पहचान हुई। वृद्धा का मायका सिकरारा के पहसन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.