तालाब में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों ने रविवार को दर्ज कराई थी गुमशुदगी
लखनऊ, जून 1 -- इटौंजा,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महिंगवा थाना क्षेत्र के चक बनकट गांव में सोमवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। 85 वर्षीय वृद्ध महिला अन्नपूर्णा का शव घर के समीप स्थित तालाब में पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार अन्नपूर्णा रविवार की सुबह करीब चार बजे घर से अचानक गायब हो गई थीं। परिवार ने आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस और ग्रामीणों ने भी तलाश की, परंतु महिला का पता नहीं चल सका。
परिवार की जानकारी परिजनों ने बताया कि वृद्धा की आंखों और कानों से ठीक से काम नहीं होता था और शारीरिक कमजोरी के कारण वे बमुश्किल बैठकर ही चल पाती थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि अंधेरे में वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.