गोंडा, अप्रैल 28 -- उमरी बेगमगंज, संवाददाता। थानाक्षेत्र में बीते कई दिनों से लापता बुजुर्ग महिला का शव तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इस संबंध में अमरनाथ मिश्रा पुत्र जमुना प्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम छोटका नियावां ने बीते 19 अप्रैल को थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने अपनी मां ज्ञाना देवी(60) की मानसिक हालत ठीक न होने की जानकारी देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार देरशाम उन्होंने सूचना दी कि घर के सामने उत्तर पूर्व दिशा में स्थित तालाब में ज्ञाना देवी का शव पिता ने देखा। इस पर शव को परिजनों के मदद से निकालकर बाहर रखवाया गया है। यह भी पढ़ें- पांडु नदी में मिले महिला के शव की शिनाख्त प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...