श्रावस्ती, दिसम्बर 10 -- इकौना,संवाददाता। इकौना थाने के कंजडवा गांव में शराब भट्टी के सामने तालाब में युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहराइच जनपद के थाना पयागपुर दाखिला रायडीह ग्राम मिर्चिहा निवासी अप्पू शुक्ला 40 वर्ष पुत्र राज प्रसाद शुक्ला लगभग 15 वर्षों से अपना घर परिवार छोड़कर इकौना क्षेत्र के ढाबों पर नौकरी करता था। बाईपास इकौना पर यादव होटल के मालिक राजकिशोर की मृत्यु के बाद अप्पू इस दुकान से नौकरी छोड़कर कंजडवा में नौकरी करने लगा। बीती रात में शराब के नशे में शराब भट्टी के सामने तालाब में चला गया और डूब गया। बुधवार सुबह लोगों ने तालाब में शव देख कर इकौना पुलिस को सूचित किया। इस पर प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने फॉरेंसिक टीम को बुलवा कर जांच कराई। उप निरीक्षक विपिन सिंह,उप निरीक्...