तालाब में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
गुमला, सितम्बर 25 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के कैम्बा डूमर टोली गांव स्थित तालाब से शुक्रवार सुबह पुलिस ने 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान नाथपुर गांव निवासी सचिन चंद्र राम के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने सुबह तालाब में शव तैरता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और पहचान कराई।मृतक की पत्नी सरिता देवी नाथपुर गांव के वार्ड चार की वार्ड सदस्य हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सचिन गुरुवार शाम से प्रेम ग्रुप के साथ घूम रहा था। प्रेम ग्रुप का संबंध पूर्व में पीएलएफआई के एरिया कमांडर रहे प्रेम से बताया जा रहा है। पत्नी ने शव पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.