हरदोई, मार्च 28 -- मल्लावां, संवाददाता। गौसगंज जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव शनिवार सुबह तालाब में मिला। वहीं, उसका साथी गंभीर हालत में पास में मिला। उसे हरदोई रेफर किया गया है। कुछ लोग दुर्घटना की आशंका जता रहे हैं तो कुछ मामला संदिग्ध बता रहे हैं। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव बेहसार निवासी छब्बा ने बताया, उनका 20 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र शुक्रवार शाम करीब 7 बजे गांव के अपने दोस्त नवाब संग बाइक से गौसगंज जाने की बात कह घर से निकला था। शनिवार सुबह मल्लावां-गौसगंज रोड स्थित पुरवायां गांव के पास गहरे पानी से भरे तालाब में धर्मेंद्र का शव पड़ा मिला। वहीं, कुछ दूरी पर सूखे तालाब में उसका साथी नवाब गंभीर अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर परिजनों को सूचना दी, जबकि घायल को अस्पताल भिजवाया गया, जहां से उसे हरदोई रेफर ...