बांदा, मार्च 24 -- बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छाबी तालाब में एक युवक का शव तालाब पर उतराता मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। युवक की शिनाख्त मोहल्ले के ही 40 वर्षीय भगवान दास के रूप में हुई जो रविवार को अचानक लापता हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...