तालाब में मिला ग्रामीण का शव, परिवार में कोहराम
आगरा, जून 5 -- थाना क्षेत्र के नगला रनुआ गांव के समीप तालाब में एक अधेड का शव मिला है। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह रनुआ नगला के ग्रामीणों ने पुलिस को तालाब में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। गांव के लोगों ने शव नगला रनुआ निवासी मुकेश पुत्र सोनपाल का देखा तो उसके परिवारीजनों को जानकारी दी। सूचना के बाद मुकेश का बेटा शिवराज उर्फ पाटिल भी पहुंच गया और अपने पिता की शिनाख्त की। शिवराज ने पुलिस को बताया कि देर शाम को पापा को खाना खिलाकर मकान के बाहर चारपाई पर लिटाया था। सुबह वह जल्दी रोज की तरह काम पर चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.