तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी
अलीगढ़, सितम्बर 1 -- अकराबाद। थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के पास सोमवार को तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक ने हरे रंग की टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। यह भी पढ़ें- Amroha News: नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, सनसनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.