फिरोजाबाद, मार्च 22 -- थाना सिरसागंज के गांव गांव रूधेमई स्थित तालाब में रविवार की सुबह महिला का शव तालाब में पड़ा दिखाई दिया। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान 32 वर्षीय रीना पत्नी विनोद निवासी रूधेमई के रूप में की। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार पूरा परिवार लखना देवी पर मुंडन कराने के लिए गया था। रात्रि को लौट कर आए तो रीना घर पर नहीं थी। हैं। परिजनों ने उसकी गांव में सभी जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। मृतका का पति विनोद ट्रक चालक है वह ट्रक लेकर गया था। सुबह जानकारी हुई तब वह लोग वहा पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.