बलिया, अप्रैल 1 -- सुखपुरा। क्षेत्र के अपायल स्थित तालाब (मझधारा) में पाली गई मछलियां बुधवार को संदिग्ध हालात में मरी मिलीं। सुबह मछलियां देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंचे मत्स्य पालक सत्येन्द्र तुरहा ने बताया कि लाखों रुपए की मछलियां मरने से उनकी पूंजी टूट गई है। बताया कि 27 फरवरी को ही 23 लाख 50 हजार रुपए में तालाब का दस वर्षों के लिए पट्टा लिया था। उन्होंने तालाब में जहर डालने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर छानबीन शुरु कर दी है। सूचना पर पहुंची मत्स्य विभाग की टीम ने तालाब के पानी और मछलियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.