बलिया, अप्रैल 21 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा से सटे गंगापुर में मछली मारते समय मंगलवार की दोपहर मोर्टार बम बच्चों के हाथ लगा। इसकी जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने मोर्टार को सुरक्षित रखवाने के बाद मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद देर शाम पहुंची फारेंसिक टीम मोर्टार बम की जांच करने में जुटी हुई है।मनियर-बलिया मार्ग के किनारे टाउन एरिया से सटे गंगापुर गांव में एक तलाब के पानी को पम्पिंग सेट से मंगलवार को निकाला गया। इसके बाद बच्चे मछली मार रहे थे। इसी बीच बच्चों के हाथ एक वजनी लोहे की धातु लगी। इसके बाद पानी से धोने के बाद बच्चे उसे लेकर घूम रहे थे। यह भी पढ़ें- अधकटी महिला की लाश की नहीं हो सकी है पहचान इस दौरान कुछ लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने मोटार्र को मैदान में रखवाया तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.