तालाब में मछली पकड़ते ग्रामीण के हाथ लगे दो कछुए, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़े
बिहारशरीफ, सितम्बर 12 -- फोटो : बड़ाकर सिलाव : सिलाव प्रखंड के बड़ाकर गांव में शुक्रवार को तालाब से पाया गया कछुआ। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। सिलाव थाना क्षेत्र के बड़ाकर गांव के तालाब में मछली पकड़ने के दौरान पाये गये दो इंडियन फ्लैपशेल कछुओं (लिस्सेमिस पंक्टाला) को वन्यजीव बचावकर्ताओं ने शुक्रवार को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। दोनों कछुओं को वन्यजीव बचावकर्ता शिवनाथ कुमार और सुनील कुमार ने अपने संरक्षण में लिया। स्वास्थ्य और शारीरिक स्थिति की जांच के बाद दोनों कछुओं को उनके अनुकूल प्राकृतिक जल-आवास में सुरक्षित छोड़ दिया। वन्यजीव विशेषज्ञ राहुल कुमार व डीएफओ राजकुमार मनमोहन ने ग्रामीणों से अपील की कि मछली पकड़ने के दौरान कछुआ जाल में फंस जाए तो उसे नुकसान न पहुंचाएं और न ही अपने साथ ले जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.