बदायूं, मार्च 21 -- तालाब में मछली के बंटवारे को लेकर गांव में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष पर दूसरे पक्ष ने चाकू, डंडा और पत्थरों से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई महिला के साथ अभद्रता का भी आरोप है। पुलिस ने मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह गांव में तालाब से मछली के बंटवारे में अपना हिस्सा लेने गया था, जहां धीर सिंह ने मछली देने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर धीर सिंह ने अपने भाइयों वीर सिंह, चोब सिंह (प्रधान पति), वीरेंद्र, बेटे अजय, विजय, भतीजे आयुष, आशीष, पुत्री रिचा और सोनम समेत अन्य परिजनों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर चाकू, डंडा और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान महेंद्र और उसके भाई नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के दौर...