पीलीभीत, जून 25 -- बरखेड़ा। गांव दौलतपुर पट्टी निवासी 48 वर्षीय तेजराम कश्यप की बुधवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। तेजराम तालाब में मछलियों को दाना डालने गए थे। परिजनों के अनुसार तेजराम कश्यप पुत्र प्रहलाद कश्यप सुबह करीब 10 बजे गांव के बाहर दौलतपुर पट्टी और अर्शिया बोझ के बीच स्थित तालाब पर पहुंचे थे। तालाब में सिंघाड़े की खेती के साथ मत्स्य पालन भी किया जा रहा है। मछलियों को दाना डालते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। दोपहर तक घर न लौटने पर उनका पुत्र रवि तालाब पर पहुंचा। वहां पिता का शव पानी में दिखाई दिया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा शव को बाहर निकाला। जीवित होने की आशा में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटे और पांच बेटियां हैं। ह...