मुजफ्फर नगर, मई 29 -- जानसठ। तहसील क्षेत्र के गांव नंगला कबीर में स्थित तालाब में हजारों मछलियां अचानक मर गई। जिससे पूरे गांव में दुर्गंध फैल गई, जिससे ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब से मरी मछलियों को निकाल कर कहीं दबवाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब का ठेका राजेन्द्र निवासी गांव कवाल के पास है, जबकि मछली पालन का कार्य नईम के द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में मरी पड़ी हजारों मछलियों को समय रहते नहीं हटाया गया, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल गई। यह भी पढ़ें- तालाब में जहरीली पदार्थ डालने से ग्रामीणों में आक्रोश आसपास रहने वाले लोगों को बदबू के कारण घरों में रहना मुश्किल हो रहा है तथा बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा...