चित्रकूट, मार्च 19 -- चित्रकूट। मानिकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कल्याणगढ़ में भैंस को नहला रहे युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार सुबह खोजबीन करने पर तालाब में युवक का शव बरामद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामपुर कल्याणगढ़ निवासी हुकुमचंद्र का 18 वर्षीय बेटा वेदमुनि बुधवार को शाम करीब पांच बजे गांव के ही समीप तालाब में भैंस नहलाने गया था। तालाब काफी गहरा था। भैंस नहलाने के दौरान वेदमुनि काफी गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया। शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर शाम तक तालाब में उसकी खोजबीन की गई। लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी मौके में पहुंची। गुरुवार सुबह ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने फिर खोजबीन शुरू की। काफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.