तालाब में फिसलकर गिरे युवक की डूबने से मौत
कानपुर, अगस्त 24 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव का रहने वाला एक युवक रविवार देर रात शौच के लिए गांव के पास स्थित तालाब किनारे गया था। वहां दौरा आने से वह तालाब में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। उसके वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की। देर रात उसका शव तालाब किनारे पानी में पड़ा मिला। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा।बारा गांव का रहने वाला विशाल पुत्र शिव कुमार दौरा आने की बीमारी से पीड़ित था। रविवार देर शाम वह शौच के लिए गांव के किनारे स्थित तालाब के पास गया था। वहां दौरा आने से वह तालाब में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक उसके वापस घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव तालाब के किनारे पानी में पड़ा मिला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.