तालाब में फंसी नीलगाय को कडी मशक्कत के बाद बचाया
बागपत, जून 25 -- दोघट कस्बे की पट्टी भोजान में गुरुवार को कुत्तों के हमले से बचने के प्रयास में एक नीलगाय तालाब में कूद गई और शोक समंदर दलदल में फंस गई। सूचना मिलने पर पहुंचे गौ सेवकों ने करीब तीन घंटे तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाकर नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार पट्टी भोजान स्थित तालाब के पास कुत्तों के झुंड ने एक नीलगाय को घेर लिया। जान बचाने के लिए नीलगाय तालाब में कूद गई, लेकिन तालाब में अधिक शोक समंदर के दलदल और गहरे कीचड़ के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी। काफी देर तक नीलगाय के फंसे रहने पर स्थानीय निवासी संजीव ने इसकी सूचना शहीद भगत सिंह गौ सेवक टीम को दी। सूचना मिलते ही टीम के अध्यक्ष वरुण शर्मा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। गौ सेवकों ने लगातार करीब तीन घंटे तक प्रयास किया और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.