जौनपुर, मई 23 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। डोभी विकास खंड क्षेत्र के बोड़सर खुर्द ग्राम सभा निवासी अमित सिंह ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी डोभी अस्मिता सेन को ब्लाक परिसर में ही ज्ञापन दिया। तालाबों में पानी का इंतजाम करवाने की मांग की। कहा कि बोड़सर खुर्द में बने तालाब में पानी नहीं है। जबकि तालाब का सुंदरीकरण भी हो गया है। उसमें पानी भरने का कोई रास्ता नहीं बना है। इस मौके पर आदित्य सिंह, सच्चिदानंद सिंह, यश सिंह मौजूद रहे। बीडीओ अस्मिता सिंह ने बताया कि ज्ञापन मिला है, तालाब में पानी भरवाने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...