सोनभद्र, मार्च 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली कला गांव में सोमवार की सुबह अनियंत्रित बोलेरो तालाब में पलट गई। बोलेरो में चालक सहित दो लोग सवार थे। ग्रामीणों की तत्परता से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली कला गांव निवासी आसिफ पुत्र साबिर पिकअप लेकर अपने घर से राबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा था। पिकअप में उसका भाई साहिल भी बैठा था। जैसे ही गांव में स्थित तालाब के पास पहुंचे, पिकअप अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। सुबह के समय टहलने निकले ग्रामीणों ने यह देख शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। चालक आसिफ ने बताया कि तालाब के पास पहुंचे तही अचानक वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.