तालाब में पलटा ट्रैक्टर, युवक की मौत
बहराइच, जून 12 -- बहराइच, संवाददाता । बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। ट्रैक्टर सड़क किनारे तालाब में उतर गया, जिससे चालक वाहन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकसाहार क्षेत्र का एक युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर निर्माण सामग्री लादकर अपने घर की ओर जा रहा था। देर रात तेलियनपुरवा गांव के निकट सड़क के किनारे पहुंचने पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और तालाब की ढलान की ओर फिसल गया।
घटनास्थल पर पुलिस हादसा इतना गंभीर था कि चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसे संभलने का मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही खैरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य चलाया गया, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.