कोडरमा, मार्च 1 -- कोडरमा में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के जयनगर के कोसमाडीह गांव में शनिवार की शाम खोंडा आहर (तालाब) में डूबने से तीन मासूमों की मौत हो गई। मृतकों में प्रदीप शर्मा की पुत्री प्रियांशु कुमारी (9), मुकेश शर्मा की पुत्री रोहित शर्मा (7) औरधर्मवीर यादव की पुत्री संध्या कुमारी (9) शामिल है। तीनों बच्चे कोसमाडीह गांव के ही हैं। मिली जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे अपने घर से नहाने के लिए शनिवार को लगभग तीन बजे निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों को खोजबीन शुरू की। उसी दौरान एक बच्चे का शव खोंडाआहर में उपलाता दिखा। ग्रामीण जब उसे निकालने तालाब में घुसे तो तीनों बच्चे वहां मिले। तीनों की मौत हो चुकी थी।गांव में मातम सूचना पर जयनगर थानेदार उमानाथ सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.