बरेली, मई 4 -- गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने गए चार बालकों में से तीन की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक किशोर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। तिलमास गांव निवासी चरन सिंह यादव का बेटा त्रिवेंद्र उर्फ अमितेश (10), जियालाल का बेटा आयुष कश्यप (9) और सुरेंद्र गंगवार का बेटा अंश गंगवार (8) रविवार दोपहर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पूर्वी गौंटिया के पास स्थित तालाब पर पहुंचे। तपती दोपहरी में गर्मी से राहत पाने के लिए सबसे पहले आयुष तालाब में उतरा, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। यह भी पढ़ें- बलिया के बाद अब बरेली में हादसा; तालाब में नहाने गए चार बच्चे डूबे, तीन की मौत, चौथा तैरकर बाहर निकलादूसरे बच्चों का प्रयास आयुष को बचाने के प्रयास में अंश तालाब में कूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.