तालाब में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- चौकी क्षेत्र के ग्राम आधाचाट निवासी 16 वर्षीय किशोर गांव में बने मछली पालन तालाब में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। 16 वर्षीय पुनीत पुत्र अमरीश प्रजापति दोपहर करीब 1 बजे घर से निकला था। ग्रामीणों के अनुसार वह गांव के अन्य चार दोस्तों के साथ उत्तर दिशा में बनें मछली पालन तालाब में नहाने गया था। जहां वह डूबने लगा, साथियों ने काफी शोर मचाया और उसे बचाने का प्रयास किया, जब कोई मदद को नहीं पहुंचा तो लड़के दौड़ते हुए गांव पहुंचे और तालाब में डूबते पुनीत को बचाने को कहा। तब गांव ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद पुनीत को तालाब से बाहर निकाल सके। जब ग्रामीण इसे निकाल रहे थे, तब तक सूचना पर ओयल चौकी प्रभारी पटेल राठी भी मौके पर पहुंच गए। युवक को तालाब से निकलने के बाद उसे जिला अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.