तालाब में नहाने गई बालिका की डूबने से मौत
सोनभद्र, मई 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ओरगाई गांव में गुरुवार को तालाब में नहाने गई 11 वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। ओरगाई गांव निवासी महेंद्र की 11 वर्षीय पुत्री चांदनी गुरुवार को गांव के ही तालाब में नहाने के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उस समय उसके पिता मवेशी चराने गए हुए थे, जबकि घर पर मौजूद दादी अमरावती ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों और ग्रामीणों ने गांव तथा आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.